न्यूयॉर्क
भारत के युगल खिलाड़ियों एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल वर्ग में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीत लिये हैं।
बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5.7, 6.1, 7.6 से हराया।
युकी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी रियान सेजेरमैन और पैट्रिक टी को 6.3, 6.4 से मात दी। अब उनका सामना अमेरिका के आस्टिन क्राइसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर से होगा।

More Stories
पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा; ओली रॉबिन्सन ने ढहाई टीम की पारी
भारत से हार के बाद श्रीलंका को ट्रिपल झटका, दूसरे टेस्ट से 2 स्टार खिलाड़ी बाहर; तीसरे पर सस्पेंस
WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा