भोपाल
साइटिस प्राणी प्रजातियों का अवैध व्यापार करने वाले दिल्ली निवासी सरगना कार्तिक की मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उल्लेखनीय है कि स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश, भोपाल एवं क्षेत्रीय इकाई इंदौर द्वारा 25 मई को दुर्लभ जीवित प्राणी इगुआना एवं एंपरर स्कॉर्पियन को जप्त कर वन्य-जीवन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पुख्ता दस्तावेज प्राप्त न होने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना कार्तिक निवासी दिल्ली को 8 जून, 2024 को गिरफ्तार किया गया था।
सरगना कार्तिक की निशानदेही पर राज्य के बाहर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और तेलंगाना से 40 से अधिक साइटिस प्राणी प्रजातियों को जप्त कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई थी।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन