डिंडौरी
जिला आयुष अधिकारी डाॅ. संतोष परस्ते ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा ’’आयुष आपके द्वार“ योजानांतर्गत चिकित्सा सुविधा विहीन क्षेत्रों में आयुष विभाग के मानव संसाधनों द्वारा घर-घर जाकर सामान्य वर्षा ऋतु जन्य बीमारियों एवं अन्य दैहिक विकार के निवारण के लिये आयुष औषधियों एवं दिनचर्या, ऋतुचर्या आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही आवश्यकता अनुसार आयुष औषधियों का वितरण भी किया जा रहा है।
01 अगस्त 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत संबंधित संस्थाओं के क्षेत्र में जन- सामान्य के निवास स्थान तथा सामूहिक स्थानों पर विशेष रूप से वर्षाजनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, उल्टी दस्त, त्वचा के रोग, श्वास रोग, दमा आदि से बचाव हेतु जानकारी दी जायेगी और आवश्यकतानुसार औषधियां भी वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त लोगों को जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि वर्षाजनित बीमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियां, आयुषविंग तथा समस्त आयुष औषधालयों में उपलब्ध है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन