अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवांर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के निर्देश अनुसार अनूपपुर यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत आज शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बच्चों के बीच चर्चा की गई।
*नशा नाश की जननी है*
समाज की इस बुराई को दूर करने में हम सभी मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, हमें स्वयं तो इन बुराइयों से दूर रहना ही है ,साथ ही हमारे समाज और परिवार को भी इन बुराइयों से बचाना है ,क्योंकि समाज में व्याप्त यह बुराइयाँ समाज को खोखला कर रही है,
नशीले पदार्थों के सेवन से, पारिवारिक कलह , विवाद, अपराध, परिवारों का टूटना ,आर्थिक तंगी एवं अनेक जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं । हमें , इनसे दूर रहना है ।
*आओ आज हम सब संकल्पित होकर यह प्रण लें*कि हम नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहेंगे तथा आसपास के लोगों को भी इनसे दूर रहने हेतु प्रेरित करेंगे ।
कार्यक्रम मे बच्चों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में भी बताया गया*
यातायात नियमों के प्रति भी बच्चों को जागरुक करते हुए बताया गया कि हम सभी को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक रूप से धारण करना चाहिए,। बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग, एक्सीडेंट के कारण, एवं बचाव हेतु सावधानी, राइट ऑफ वे, एमरजेसी केयर, गुड समेरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। रोड पर पैदल चलते समय या रोड क्रॉस करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए बताया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं ,प्राचार्य, शिक्षक एवं थाना यातायात से आरक्षक गणेश यादव, योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।
सुदूर अंचलों में आयुष स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़ : आयुष मंत्री परमार