मंडला
ग्रामीण मतदाताओं को ईव्हीएम मषीन से मतदान की प्रक्रिया से रूबरू कराने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव घूूमकर प्रेरित कर रहा है। आम निर्वाचन में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें इसके लिए ईव्हीएम का प्रदर्षन किया जा रहा है। अलख जगाने के इस क्रम में मंगलवार को निवास विधानसभा के ग्राम सेमरखापा, मवईजर, चरगांव एवं बनियातारा तथा मंडला विधानसभा क्षेत्र के धनोरा, गोंझी, तालाब टोला एवं अतरिया में ग्रामीणजनों को ईव्हीएम मषीन के संबंध में जानकारी दी गई तथा मॉक पॉल के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई।
साथ ही मतदाता जागरूकता वाहन पर एलईडी वॉल के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी लघु फिल्मों का प्रदर्षन कर मतदान के प्रति जागरूक कर मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणजनों को मतदान से संबंधित शपथ दिलाई गई। फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम काटने तथा आवष्यक संषोधन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

More Stories
64% महंगाई भत्ते का मार्च तक का प्लान फंसा, वित्त विभाग के प्रस्ताव पर अब एक्शन नहीं, 12 लाख कर्मचारियों को करना पड़ेगा इंतजार
रतलामी सेंव को मिलेगी नई पहचान, उद्योग विभाग जुटा रहा सभी निर्माताओं की जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही