श्योपुर
श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। श्योपुर का आवदा डैम अपनी 45 फीट की भराव क्षमता के बाद ओवरफ्लो हो रहा है। डैम से पानी बहने के कारण आसपास के इलाकों पर प्रशासन नजर रख रहा है।
श्योपुर तहसील में 5 सितंबर को 110 mm, कराहल में 100.40 mm, विजयपुर में 76 mm और वीरपुर में 30 mm बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी संवेदनशील जगहों पर तैनात हैं।
क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद
विजयपुर में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यहां क्वारी नदी उफान पर है और खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी पर बना पुल डूब जाने से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ के लोगों को परेशानी हो रही है। हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विजयपुर की सब्जी मंडी-कोठारी पैलेस में भरा पानी
बारिश के कारण विजयपुर की सब्जी मंडी में भी पानी भर गया है। मंडी की कई दुकानें पानी में डूब गई हैं। कोठारी पैलेस में पानी भरने से एक दीवार गिर गई, हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

More Stories
महाकाल मंदिर में 27 अक्टूबर से बदलेगा आरती का समय, संध्या आरती आधे घंटे पहले
मोहन भागवत तीन दिन जबलपुर में रहेंगे, आज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा नया DGP, रेस में 3 वरिष्ठ IPS अधिकारी