मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली, रजनीकांत और सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। वर्ष 2023 में एटली ने शाहरूख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बनायी थी। एटली ने अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कहा जा रहा है कि सलमान खान और रजनीकांत जल्द ही इस फिल्म के सिलसिले में मुलाकात करने वाले हैं। सन पिक्चर द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा। एटली, पिछले 2 सालों से सलमान खान से संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग खत्म करने के बाद एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं रजनीकांत भी फिल्म कुली में व्यस्त हैं। वह कुली के बाद अपनी डेट्स देंगे।

More Stories
नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कारगिल युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, मौत से पहले कही बातें सुनकर भावुक हुए फैंस
नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि