नई दिल्ली.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राम नगरी को सजा लिया गया है। ऐसे में, 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं। उन्होंने राज्य में कल मीट और शराब बेचने पर रोक लगा दी है।
सीएम सरमा ने कहा, 'यह भारतीय सभ्यता की जीत है। मैं असम के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। कल शाम चार बजे तक मीट, मछली की दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। कल शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में कल ड्राई डे रहेगा। रेस्तरां भी इस दिशा का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर दो बजे तक मांसाहारी भोजन नहीं परोसेगा। जबकि मांस या मछली की दुकानें शाम चार बजे से पहले नहीं खुल सकती हैं। हालांकि, शाम चार बजे के बाद, वे अपना व्यवसाय कर सकते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि वह कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद बटद्रव्य सत्र आएं। उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह कल प्राण प्रतिष्ठा के बाद बटद्रव्य सत्र आएं।'

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि