गुवाहाटी
अपनी तीखी बयानबाजी को लेकर जाने जाने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक मदरसा छात्रों से बातचीत की है. मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान छात्र उन्हें हेलिकॉप्टर में उड़ता देखने के लिए उत्सुक थे, जिस पर उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या वे हेलिकॉप्टर देखना चाहते हैं. इसके बाद वे बच्चों को हेलीकॉप्टर के पास ले गए और बच्चों को अंदर बैठाया. साथ ही सीएम ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया.
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछे सवाल
इस वीडियो की शुरुआत में हिमंत बच्चों से पूछते हैं कि वह कहां पढ़ते हैं तो बच्चे कहते हैं मदरसे में. आप सबको मदरसे में पढ़ने कौन भेजता है और आप कहां-कहां से आते हैं?
इसके बाद मुख्यमंत्री बच्चों से पूछते हैं कि जहां आप पढ़ रहे हैं वो मदरसा कौन खोला था तो एक बच्चा कहता है हरमोती. वीडियो में सीएम बच्चों से एक के बाद एक लगातार सवाल पूछ रहे हैं.
अपनी इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, आज काजीरंगा के निकट छात्रों से बातचीत हुई. उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे ऐसे स्कूल में पढ़ें, जहां से पढ़ाई कर वह खुद हेलीकॉप्टर में सफर कर आसमान को छू सकें.
NCC दल को किया सम्मानित
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी दस्ते में शामिल लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया.

More Stories
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?