तिरुवनंतपुरम
केरल में दिन ब दिन बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार विद्यालयों में 'वाटर-बेल' (पानी पीने का ध्यान दिलाने के लिये तय समय पर बजायी जाने वाली घंटी) प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए विद्यार्थी पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।
इस नई पहल के तहत बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए राज्य भर के सभी विद्यालयों में पूर्वाह्न 10.30 बजे और अपराह्न ढाई बजे दो बार घंटी बजाई जाएगी।
विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए पांच-पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
सामान्य शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण राज्य में तापमान में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि बच्चे स्कूल की अवधि के दौरान पर्याप्त पानी पियें।
सूत्रों ने बताया, ”इस बात को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में ‘वाटर-बेल’ प्रणाली शुरू की जा रही है, जिसे 20 फरवरी से राज्य भर के विद्यालयों में लागू किया जाएगा।”
इससे बच्चों में पानी की कमी और उससे होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
इस बीच केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने चार जिलों कन्नूर, कोट्टायम, कोझीकोड और अलाप्पुझा में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर होने का संकेत देते हुए अलर्ट जारी किया है।

More Stories
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 15 नवंबर तक जनता दे सकेगी सुझाव
टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?