रायपुर
तीन दिवसीय रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन आज से दीनदयाल आडिटोरियम में शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस दौरान 80 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं के फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फेस्टिवल के अंतिम दिन 5 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल होंगी।
फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म कहि देबे संदेश का प्रदर्शन तो होगा ही साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, एएएफटी यूनिवर्सिटी, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के छात्र-छात्राओं को बनाई गई शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा। अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की बातें करेंगे तो अमेरिका और ईरान की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का यह दूसरा साल है और फेस्टिवल के आखिरी दिन फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

More Stories
सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर