अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी

बीकानेर
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर के सुभाषपुरा में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर से बीकानेर के नागरिकों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी, क्योंकि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी। बीकानेर के विकास पर बात करते हुए मेघवाल ने बताया कि आगामी 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस की बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर की कनेक्टिविटी को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले ढाई महीनों में बीकानेर जिले में 17 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में हर दो वार्डों के बीच एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की योजना है, ताकि नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शहरी आरोग्य साला एक नया विचार है, जिसका उद्देश्य गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत डिस्पेंसरी के माध्यम से दवाइयां और डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद होते हैं और कुछ गंभीर समस्याओं के मामले में मरीज को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है। अगर मरीज को किसी अस्पताल से पर्ची मिली हो तो दवाइयां यहां से वितरित की जाती हैं। इस तरह के नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हो रहा है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।