आने वाली फिल्म ‘बैड बॉय’ का पहला गाना ‘तेरा हुआ’ रिलीज किया गया। अरिजीत सिंह और ज्योतिका टांगरी द्वारा गाया गया गाने के वीडियो में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन हैं। नमाशी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। गाने को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेंकुछ खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है, और इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने ‘खुदा जाने’ जैसा ही वाइब है। ‘तेरा हुआ’ में मुख्य जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। गीत को हिमेश रेशमिया ने धुन दिया है। इसके बोल सोनिया कपूर रेशमिया द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के अलावा जॉनी लीवर, शाश्वत चटर्जी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और दर्शन जरीवाला भी हैं। इनबॉक्स पिक्च र्स के बैनर तले अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी निर्मित 'बैड बॉय' का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।

More Stories
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब