भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रहने वाले एक 26 वर्षीय मुस्लिम युवक आरिफ खान ने संत प्रेमानंद गोविंद शरण ‘प्रेमानंद जी महाराज’ को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की है और इसे सांप्रदायिक सद्भाव में अपना योगदान बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़े वृंदावन निवासी संत लगभग दो दशकों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से पीडि़त हैं। लगभग 18-19 साल पहले दोनों किडनी खराब होने के बाद वे नियमित डायलिसिस पर जीवित हैं। फिर भी, 56 वर्ष की आयु में, वे अपनी दैनिक आध्यात्मिक साधना, जिसमें फेमस रात्रि पदयात्राएं भी शामिल हैं, जारी रखते हैं। उनकी इसी निष्ठा के साथ अनुयायी उनकी आस्था और दृढ़ता की तारीफ करते हैं।
आरिफ ने चि_ी में लिखा था कि मैं आपके आचरण और व्यवहार को देख कर में बहुत ज्यादा प्रसन्न हूं, और आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी। आपकी किडनी को लेकर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ। आप महाराज हिंदुस्तान में हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं, मैं आपको अपनी स्वेच्छा से अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं। आज ऐसे नफरती माहौल में आप जैसे संतों का संसार में रहना अति आवश्यक है, मैं रहूं या न रहूं आप संसार की जरुरत है, मेरे इस छोटे से तुच्छ से उपहार को स्वीकार करने की कृपा करें।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन
Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे