रायपुर
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी सूची पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले भी जानते हैं कि उनके क्षेत्र में चुनाव जीतने लायक कौन है। अगर योग्य को टिकट मिलता है, तो दूसरे दावेदार संतुष्ट हो जाते हैं। अगर कमतर को टिकट मिलता है, तो नाराजगी दिखती है। जब अयोग्य व्यक्ति का चयन होता है, तो जनता उसे नकार देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लाक स्तर पर आवेदन मिलने से यह पता चल रहा है कि कौन चुनाव लडऩे के इच्छुक है।
दूसरे राज्यों से आए भाजपा विधायकों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के वक्त ड्यूटी लगती है, यहां से भी विधायक असम, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और झारखंड गए थे। वैसे ही वे भी आए हैं। दूसरे राज्यों के कांग्रेस विधायकों की भी छत्तीसगढ़ में ड्यूटी लगेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ दौरे पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, BJP ने तेज की संगठनात्मक तैयारी
छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर होंगे 1200 वोटर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं