रायपुर
विप्र भवन समता कॉलोनी में अपने रिश्ते ग्रुप द्वारा पुरुषोत्तम माह में भगवान आशुतोष शिव का रुद्राभिषेक किया। धर्म के इस महान यज्ञ में 51 जोड़े बैठे और एकल रूप से लगभग 50 लोगों ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य वेदप्रकाश जी, महंत लक्ष्मीनारायण मंदिर, विशिष्ट अतिथि प्रमोद दुबे सभापति नगर निगम और विनय तिवारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, सुबोध शर्मा, राजेश शर्मा, (बंटी) शशि कांत शर्मा, मधु शर्मा, सुनीता शर्मा, आशीष शर्मा थे। अपने रिश्ते की पूरी टीम ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
अपने रिश्ते परिवार के इस सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पार्थिव शिवलिग में अलग से 51 जोड़े बैठकर पृथक पृथक रूप से सामूहिक पूजन किए। विप्र दंपती ने जोड़े में बैठकर अश्वनी शर्मा – सुनीता शर्मा, शुभांगी – उज्ज्वल, राजेश – निशा, अमन – आकृति, बबिता दुबे, नमिता शर्मा, स्पर्श शर्मा, सुमन पांडेय, बीना मिश्रा, सुमन मिश्रा, मीनाक्षी, कल्पना, रानू तिवारी, किरण तिवारी, मीरा, दीपमाला, उत्तम तिवारी -प्रमिला तिवारी, पावस शर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, लक्ष्मी कांत तिवारी, सुमित पाडेय, हितेंद्र मिश्रा, यशवंत शर्मा – आरती शर्मा, विप्लव शर्मा- प्रीति शर्मा, डॉ कैलाश शर्मा -श्रीमती शिल्पा शर्मा, उमेश तिवारी – अंकिता तिवारी, नीलेश मिश्रा – प्रीति मिश्रा, अरविंद ओझा – बिंदु ओझा, अंकुर ओझा – ज्योति ओझा, त्रिभुवानाथ तिवारी- रीता तिवारी, उमेश मिश्रा – आरती मिश्रा, विजय तिवारी – अंजली तिवारी, पुनीत-सुमित, योगेश शुक्ला-हेमलता शुक्ला, सेवकराम पांडेय – करुणा पांडेय आदि सभी ने भक्ति भाव से पूजन संपन्न किया। भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ इस रुद्राभिषेक में लगभग 200 भक्तजन शामिल होकर इस पुण्य कार्य के साक्षी बने ।

More Stories
कौशल से आत्मनिर्भरता तक: Chandrakanti Nage बनीं मिसाल, ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित
“मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Steel Authority of India Limited में मैनपॉवर कॉस्ट पर असर, छंटनी की चर्चा तेज; कुल कर्मचारी 117818