मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और संगीतकार पीयूष मिश्रा ने हाल ही में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीयूष मिश्रा अनुराग कश्यप और अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब उनसे अनुराग कश्यप की फिल्मों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी कहा कि अनुराग कश्यप अच्छी फिल्में बिगाडऩे में माहिर हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अनुराग को लगता है कि फिल्म बहुत अच्छी बन रही है तो वह जानबूझकर उसे खराब कर देते हैं। मानो इसमें अनुराग को मजा आता हो।
पीयूष मिश्रा ने फिल्म गुलाल का उदाहरण देते हुए कहा कि इसका फस्र्ट हाफ शानदार था। लेकिन सेकेंड हाफ में अनुराग ने फिल्म का ट्रैक ही बिगाड़ दिया। उन्होंने साफ कहा कि अनुराग के अंदर यह कमी है कि उन्हें लगता है कि फिल्म ज्यादा अच्छी नहीं बननी चाहिए, इसलिए वे उसे बिगाड़ देते हैं। गुलाल के अलावा उन्होंने डेव डी और गैंग्स ऑफ वासेपुर का भी जिक्र किया।
पीयूष का कहना है कि डेव डी का पहला हिस्सा एक क्लासिक की तरह था, लेकिन इसके बाद अनुराग ने फिल्म की दिशा बदल दी और असर कम कर दिया। यही नहीं, गैंग्स ऑफ वासेपुर के बारे में भी उनका कहना है कि इसका फस्र्ट हाफ गजब था, लेकिन सेकेंड हाफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पीयूष मिश्रा और अनुराग कश्यप लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। इसके बावजूद पीयूष मिश्रा ने अनुराग की फिल्मों को लेकर अपनी सही राय जाहिर करने से परहेज नहीं किया।

More Stories
CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
पूल में बिकिनी लुक में नजर आईं जॉर्जिया एंड्रियानी, ग्लैमरस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान
‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे का बयान वायरल, पुराने आरोपों पर फिर उठे सवाल