भोपाल
प्रदेश में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पर्याप्त अफसर होने के बाद भी तीन रेंज में पद रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं एक और रेंज इस महीने के अंत में खाली हो जाएगी। जो रेंज खाली होने जा रही है, उसमें प्रदेश के संवेदनशील जिले भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में गृह विभाग डीआईजी विहीन रेंज में अफसरों को पदस्थ कर सकती है।
प्रदेश में इस वक्त डीआईजी रैंक के 31 अफसर पदस्थ हैं। जबकि पिछले साल जून में हुए कॉडर रिव्यू के बाद प्रदेश में डीआईजी के 26 पद हैं। इस संख्या से ज्यादा अफसर होने के बाद भी सागर, शहडोल डीआईजी रेंज में खाली हैं। वहीं चंबल डीआईजी रेंज सीआईडी में पदस्थ अफसर को प्रभार के तौर पर दे रखी है। अब इस महीने के अंत में खरगौन के डीआईजी तिलक सिंह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद यह रेंज भी खाली हो जाएगी।
वहीं उनके रिटायर होने के बाद एआईजी चयन मनोज कुमार श्रीवास्तव पदोन्नत होकर डीआईजी बन जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि तिलक सिंह के रिटायर होने के बाद सागर, शहडोल, चंबल रेंज के साथ ही खरगौन में डीआईजी को पदस्थ किया जा सकता है। वहीं कुछ डीआईजी का तबादला भी हो सकता है। जबकि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी को रेंज में भेजा जा सकता है।

More Stories
MP के 4500 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, सत्र 2026-27 से लागू नई व्यवस्था
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवकरण झोरढ़ बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी