रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और हिट एन्ड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला मोवा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पंडरी के दुबे कॉलोनी मोड़ के पास हुई. बीती रात बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को एक कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

More Stories
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत
सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी