मुरैना
मुरैना से कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे. सीएम मोहन यादव बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने के लिए मुरैना पहुंच रहे हैं.
पहाड़गढ़ जनपद के मामचौन गांव में आयोजित हो रही बीजेपी की इस सभा में अजब सिंह कुशवाह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. कुशवाह कांग्रेस के टिकट पर सुमावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. बीजेपी के टिकट पर भी सुमावली से चुनावी जंग लड़ चुके थे.

More Stories
मुकेश मल्होत्रा बने रहेंगे विजयपुर के विधायक, HC ने अपने फैसले पर लगाया स्टे
प्रहलाद के साथ सीएम मोहन यादव की शिवराज से मुलाकात, दिल्ली में हुई मीटिंग में तय हुआ सरसों पर भावांतर और तुअर की खरीद
जीवाजी विश्वविद्यालय में नकलचियों पर कड़ी नज़र, सेवानिवृत्त IAS-IPS अधिकारी संभालेंगे उड़नदस्ता