August 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा 24 को

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर की वार्षिक आमसभा गुरुवार, 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे से वृन्दावन हाल में आयोजित की गई है। इस आमसभा के एजेंडा में मुख्य रूप से पूर्व में आयोजित आमसभा का पालन प्रतिवेदन, कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2022-23 के आडिट प्रतिवेदन का अवलोकन एवँ अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट का अवलोकन, परिषद के रूल्स एवँ रेगुलेशन में संशोधन हेतु कार्यवाही, आगामी कार्यकारिणी एवँ पदाधिकारियों के निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति एवँ प्रक्रिया पर चर्चा उपरांत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव  राजेन्द्र निगम ने दी।