मुंबई
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में अपने पार्टनर विक्की जैन के साथ शादी की थी। करीब 2 साल बाद अंकिता फिर से दुल्हन बनी हैं। अंकिता और विकी इस समय यूरोप में छुट्टी मना रहे हैं। यहीं पर दोनों ने दूसरी बार शादी की है। अंकिता ने इंस्टा पर अपनी दूसरी शादी का वीडियो साझा किया है। वीडियो में चर्च के फादर की मौजूदगी में दोनों शादी कर रहे हैं।
अंकिता ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वो उन्होंने फिर से शादी की है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी दूसरी शादी की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें अंकिता पिंक साड़ी में तो विकी सूट पहने हुए हैं। दोंने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अंकिता काफी लोकप्रिय हैं।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण