
जबलपुर
मध्य प्रदेश में जबलपुर के युवक अंकित सेन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंकित ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने का कारनामा किया है। शुक्रवार को जब वे जबलपुर लौटे तो उनके स्वागत में शहरवासियों का हुजूम जमा हो गया। तिरंगा झंडा हाथ में लिए युवाओं ने नारेबाजी कर इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया।
माउंट मैन अंकित सेन ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किलिमंजारो की चोटी पर लगभग साढ़े तीन सौ फुट का तिरंगा फहराया। इसके लिए उन्होंने छह हजार किलोमीटर का सफर तय किया। उनकी इस कामयाबी से संस्कार धानी के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
शुक्रवार को अंकित जब जबलपुर लौटे तो हजारों की तादाद में शहरवासी पहले से ही स्टेशन पर जमा थे। उन्होंने तिरंगा लहराकर अंकित का स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में अंकित स्टेशन से बाहर निकले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्वागत के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया।
इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अंकित ने अपने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराना है। बता दें कि माउंट एवरेस्ट के अभियान के लिए भी अंकित सेन का नाम चयनित किया गया है।
More Stories
अयोध्या नगर मार्केट में अवैध, अव्यवस्थित दुकानदारों पर करें चालानी कार्रवाई : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने नागरिक और जन प्रतिनिधि जुड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्री सारंग ने किया ऐशबाग आरओबी का निरीक्षण, 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश