दमोह
दमोह में बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां बीना कटनी रेल खंड पर दमोह जिला मुख्यालय पर दमोह रेलवे स्टेशन के पास स्थित पथरिया फाटक के नजदीक जानवर के टकरा जाने के बाद रेलगाड़ी के एक डिब्बे के पहिया निकल गए। गनीमत यह रही कि मालगाड़ी पलट नहीं पलटी और भीषण हादसा होने से टल गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एक साथ मौकास्थल पर एकत्रित हो गए।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालांकि, इसके बाद रेल यातायात लंबे समय तक प्रभावित होने के आसार है। फिलहाल, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बीना से दमोह से होकर कटनी की ओर जा रही थी। तभी अचानक रेलवे ट्रैक पर सांड आने से मालगाड़ी उससे टकरा गई, जिससे एक पहिया टूटकर बाहर निकल गया और रेल तेज आवाज आने के साथ ही रुक गई।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी