बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गयी है। फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। आदित्य ने इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। वेब सीरीज ह्यद नाइट मैनेजरह्ण एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है। एक दिन अंजान महिला होटल में रहने आती है और कुछ ऐसा होता है जिसके बाद उसे उस महिला की मदद करनी पड़ जाती है। महिला जिस शख्स की पत्नी है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा हुआ है। एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लेकिन मैनेजर का अपना भी एक पास्ट होता है जिससे वह सालों से भाग रहा होता है। खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह उनके जाल में फंसता चला जाता है।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून