रायपुर।
राजधानी रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार देर रात को तेलीबांधा स्थित मल्टीपर्पस गेम जोन में पहुंचे. वहां पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेला. इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी बल्ला थामा और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलें. आनंद कुमार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी.
इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात को क्रिकेट खेलने का खूब आनंद आया. साथ ही आनंद कुमार ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने मल्टीपर्पस गेम जोन बनाने पर जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना भी की. उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के ओव्हरब्रिज के नीचे 9 स्थानों पर मल्टीपरपस गेम जोन तैयार किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता दिलीप महादु गावित एवं मोहम्मद बासिल को दी बधाई