दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जिले के के छतरपुरा हाईवे पर बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बटियागढ़ थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे।
जिनको बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। आपको बता दें की कपिल और सत्येंद्र की इस हादसे में मौत हुई है। पुलिस अभी अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
यह घटना बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले बायपास की है। बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी है। ट्रक की टक्कर से दोनों युवक गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़े थे। जब लोगों की उन पर नजर गई तो उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद : दिल्ली के दो बड़े आयोजनों में ₹20,193 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव
धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टैलेंट सर्च 2026-27 में टेनिस एवं बैडमिंटन डे-बोर्डिंग चयन ट्रायल्स 17-18 जुलाई को