छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस महीने के प्रारंभ में शहर में इसी स्कूल की छठी कक्षा की एक अन्य छात्रा ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने रविवार रात को आठवीं कक्षा की छात्रा का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रा का शव मिलने की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।
पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र (सुसाइड नोट) नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि बालिका ने फांसी लगाकर जान दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की छह तारीख को यहां मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में इस स्कूल की कक्षा छठी की एक छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें उसने शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में स्कूल की शिक्षिका मर्सी को गिरफ्तार कर लिया था।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार