मुंबई,
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 एडी की पहली टिकट खरीदी, जिसे उन्होंने कमल हसन को गिफ्ट कर दी।
'कल्कि 2898 एडी' 29 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा।फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माता अश्विनी दत्त ने फिल्म का पहला टिकट अमिताभ बच्चन को सौंपा, जिसे उन्होंने शगुन के तौर पर कुछ रुपये देकर स्वीकार किया। इसके बाद अमिताभ ने 'कल्कि 2898 एडी' की पहली टिकट कमल हासन को गिफ्ट कर दी।
'कल्कि 2898 एडी' की पहली टिकट मिलने के बाद कमल हासन ने एक इंटरेस्टिंग किस्सा सुनाया। कमल हासन ने कहा कि काश, ये पल कुछ दशक पहले आया होता। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘शोले’ का टिकट पाने के लिए उन्हें तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ा था, काश तब फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट उन्हें मिला होता।उन्होंने कहा कि जब शोले रिलीज हुई थी, तो फिल्म देखने के लिए तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ा था, क्योंकि उन्हें टिकट नहीं मिल पाई थी। इसके साथ ही कमल हासन ने बताया कि कि वह खुद भी शोले का हिस्सा बनना चाहते थे।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

More Stories
कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद