अंबिकापुर
अंबिकापुर से पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5.40 लाख रुपए का 36 किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 आरोपी भारी मात्रा में गांजे की तस्करी कर हैं जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पिकअप वाहन सहित मोबाइल भी किए बरामद
अंबिकपुर से सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 पिकअप वाहन और 2 मोबाइल भी बरामद किए है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की तस्करी करना कबूल किया है। एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
21 साल की रत्ना बनीं आधुनिक खेती की मिसाल, नए तरीकों से कमा रहीं लाखों रुपए
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
भानपुरी में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम हेल्थ एटीएम का शुभारंभ