नई दिल्ली
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से पटखनी दी। गुजरात से मिले 108 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 12.3 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 107 रन लगाए। टीम की ओर से हरलीन देओल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सोफी मोलिनक्स ने तीन और रेणुका सिंह ने दो विकेट झटके। आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि गुजरात को दूसरी हार का मुंह देखना पड़ा है।

More Stories
IPL 2026 का असर: रायपुर में होटल किराए दोगुने, हवाई सफर भी हुआ महंगा
गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य, गिल ने शतक का मौका गंवाया
गुजरात का बड़ा स्कोर, राजस्थान को 230 रनों का लक्ष्य, गिल से चूका शतक