दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ,15 अगस्त को रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर लॉन्च किया है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी'। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज। ‘पुष्पा: द राइज’ को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म के निर्देशक सुकुमार और अभिनेता अल्लू अर्जुन मई 2024 के अंत तक पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने की कोशिश में हैं। कहा जा रहा है कि अभी भी फिल्म की लगभग 100 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे खत्म करने के लिए टीम अगले 5 महीनों तक लगातार शूटिंग करेगी।

More Stories
Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा
गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका