लखनऊ
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की बागडोर जिस पार्टी के हाथों में है, क्या उसमें सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) में खटपट और विवाद की बातें सतही तौर पर सामने आ रही है। भाजपा की तरफ से आरोप के बाद अब कांग्रेस पार्टी के अंदर से भी ऐसी आवाजें निकलकर सामने आने लगी हैं। प्रमोद कृष्णम ने इस बात को लेकर इशारा किया है।
कांग्रेसी नेता और दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रमोद कृष्णम ने बताया, 'कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर भगवान कृपा बरसाएं। कांग्रेस पर खास लोगों का कब्जा हो गया है, जो प्रियंका गांधी को साइड करने पर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को यात्रा में दौड़ाते रहते हैं। गांधी परिवार असल में भगवान राम का विरोधी नहीं है।'
संभल में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम ने इसके साथ ही कहा कि इंडिया गठबंधन में भी जो साथी शामिल हैं, उनका निशाना बीजेपी पर कम और गांधी परिवार पर ज्यादा है। कांग्रेस में जो श्रीराम और सच की बात करता है, जमीनी हकीकत को बताने की कोशिश करता है, उसे कांग्रेस छोड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस छोड़ना काफी दुखद है।
इससे पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। उनका विवाद खुलकर सामने आ रहा है। यहां तक कि मणिपुर में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली लोग पहुंचे थे, जबकि प्रियंका नदारद रहीं। इससे पहले भी उनसे सभी जिम्मेदारी और प्रभार ले लिया गया था और वो भी तब जब पार्टी की महासचिव थीं।

More Stories
टीएमसी में बगावत तेज, रवींद्रनाथ घोष ने अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना
TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, ₹1000 करोड़ पर लगा ताला; बढ़ीं सियासी मुश्किलें
डीएमके ने कांग्रेस समर्थित वीसीके फॉर्मूला ठुकराया, इंडिया गठबंधन में बढ़ी दरारें