भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। गुजरात में होने वाले अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे।
इस मीटिंग से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देगी। जिसमें उनको ये बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने बूथ हैं, कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं और इसके अलावा अगर राहुल गांधी के सामने बोलने का मौका मिला तो क्या कुछ कहना है। यानी ये कह सकते हैं एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पहले से बताएगी की कि राहुल गांधी के सामने क्या कुछ बोलना है अपने मन का आलाकमान के सामने कुछ नहीं बोलना है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के कामकाज को लेकर एक फॉर्मेट भी तैयार किया है। हर 2 महीने में अपने काम की रिपोर्ट जिला अध्यक्षों को देनी होगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जिला अध्यक्षों को टास्क दिया है। टास्क रिपोर्ट एमपी कांग्रेस को भेजनी होगी। आपको बता दें कि दिल्ली ने 16 साल बाद जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

More Stories
मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग शिक्षा का परिदृश्य बदल रहा, नहीं बनना चाहता इंजीनियर, 64 कॉलेज हुए बंद
‘हमने एक पर ही समाप्त कर दिया, आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो’: IAS विदिशा मुखर्जी का प्रसूता पर हमला
भोजशाला विवाद में नया मोड़, 1935 में धार रियासत ने इसे ‘मस्जिद’ घोषित किया था: MP हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का बड़ा दावा