भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की अब तक 7 हजार 673 शिकायतें प्राप्त हुई है। ये सभी शिकायतें सी-विजिल ऐप के माध्यम से मिली है और इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। यह ऐप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राजन ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।

More Stories
महाकाल मंदिर में बड़ा फैसला: बेहतर व्यवस्था के लिए बनेंगे 5 नए न्यास
नरसिंहपुर हादसा: मजदूरों पर गिरा डीडीएस टैंक, दो की मौके पर दर्दनाक मौत
करोड़ों की परियोजना में बड़ी लापरवाही: ट्रेन–प्लेटफॉर्म गैप बढ़कर बना जानलेवा खतरा