आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के तीन महीने बाद काम पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। इसी बीच उन्हें योग क्लास के बहार स्पॉट किया गया। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। बेटी राहा के जन्म के बाद से ही वह लगातार जिम और योगा के साथ अपनी डाइट का भी ख्याल रख रही हैं। उनके इस लेटेस्ट वीडियो में उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। इस वीडियो में वह केवल स्लिम ही नहीं दिख रहीं बल्कि उनके चेहरे पर जबरदस्त ग्लो नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आते ही फैंस आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यार ये फिर इतनी पतली हो गई'। तो दूसरे यूजर ने लिखा है- मां बनने के बाद फिर से बच्ची बन गई। तो वहीं तीसरे ने कहा- आलिया खुद एक बेबी लग रही है, मम्मा नहीं लग रहीं। ऐसे ही तमाम यूजर्स आलिया की तारीफ कर रहे हैं।

More Stories
फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?
दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी