रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और आसपास के जिलों समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति रहने की संभावना है। प्रदेश में जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।
गुरुवार को रायपुर में दिनभर उमस भरा माहौल रहा और शाम को हल्की बारिश हुई। रात में बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिले के अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है। बारिश की वजह से अब तक जो तापमान बढ़ा था, उसमें अब कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
रायपुर – गुरुवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन शाम को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज बादल छाए रहेंगे। दोपहर, शाम या देर रात को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बेमेतरा – बेमेतरा जिले में कई जगहों पर बीती रात बारिश हुई है, जिससे तापमान गिरा है। हालांकि आज यहां बादल छाए रहेंगे और मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बिलासपुर – आज बिलासपुर जिले में बादल छाए रहेंगे,यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोरबा– बीते दिनों कोरबा जिले के आसपास के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। आज यहां भी बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर बारिश भी होगी।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय