पंजाब
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए आज बी.बी.एम.बी. प्रबंधन द्वारा भाखड़ा बांध के फ्लड गेट 2 फुट तक खोले गए।
भाखड़ा बांध का जल स्तर आज सायं 6 बजे तक 1672.75 फुट दर्ज किया गया। भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक 86,333 क्यूसिक दर्ज की गई और भाखड़ा बांध से नंगल डैम झील के लिए करीब 50,000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध की जल स्तर की क्षमता 1680 फुट तक है और अब जल स्तर खतरे के निशान से करीब 7 फुट दूर है।
सूत्रों ने बताया कि 15 अगस्त से पहले ही डैम का पानी 1672 फुट से अधिक होने के कारण अब डैम में और पानी स्टोर नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी बरसात का काफी सीजन बाकी है। अगर पानी की आवक लगातार बढ़ती रही तो फ्लड गेटों से और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। बी.बी.एम.बी. के सैक्रेटरी सतीश सिंगला ने बताया कि आज भाखड़ा बांध के 2 फुट तक फ्लड गेट खोले गए हैं। बी.बी.एम.बी. मैनेजमैंट बिलासपुर, ऊना, रूपनगर जिलों आदि के संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी संबंधी सही जानकारी समय पर मिल सके।

More Stories
₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़
AK-47 बनाने वाली कंपनी का भारत में बड़ा कदम, अब बनाएगी एंटी-ड्रोन शॉटगन
Driving Licence Rules: DL बनवाना हुआ मुश्किल! नए नियमों में सख्ती और छूट, जानें क्या बदला