मुंबई
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज दर्शकों को पसंद नहीं आई। यह सिर्फ फ्लॉप ही नहीं हुई बल्कि अक्षय को जमकर ट्रोल भी किया गया था। फिल्म में कई गलतियां थीं, जिनका मजाक उड़ा। अक्की को इस बात का अहसास है और वह शर्मिंदा भी हुए। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अब फिल्म से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब सम्राट पृथ्वीराज फेल हुई तो अक्षय रोए थे। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बहुत चलेगी।
खराब हो गए थे रिश्ते
अक्षय कुमार की मूवी मिशन रानीगंज को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि ओएमजी 2 ने ठीक-ठाक कमाई। इससे पहले उनकी फिल्में रामसेतु, कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज को दर्शक नहीं मिले साथ में ट्रोलिंग भी हुई थी। अब सम्राट पृथ्वीराज डायरेक्टर ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय की आंखों में आंसू थे। वह बोले, अक्षय एक सफल एक्टर हैं और मेरे जीवन में उनकी वो जगह है कि मैं उनके मुंह पर बुराई कर सकता हूं। मैंने सिर्फ शब्दों से बुराई नहीं की थी बल्कि ईमेल किया था, इसके बाद हमारे रिश्ते में तनाव तक आ गया था।
विरोध के बाद भी की थी फिल्म
चंद्रप्रकाश ने बताया कि फिल्म की रिलीज के पहले उन्होंने गलतियां बताई थीं जिन्हें इग्नोर कर दिया गया। आदित्य चोपड़ा के बारे में बोले कि उनके जैसा प्रोड्यूसर मिलना किस्मत की बात है। चंद्रप्रकाश बोले, वह सुलझे हुए आदमी है जो कि प्रोजेक्ट देखते हैं लेकिन उनका अपना नजरिया है, यही पृथ्वीराज के मामले में हुआ था। वह सिर्फ फाइनेंसियर नहीं बल्कि क्रिएटिव इंसान भी हैं। उनके कुछ आइडियाज थे, जिनकी बात शुरुआत में हो गई थी। इतिहास पर मेरे और उनके विचार एकदम उलट हैं। कोई ऐसा पॉइंट नहीं था जब मैंने विरोध दर्ज न किया हो लेकिन इन सबके बाद भी मैंने फिल्म की। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी और अक्षय कुमार ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।

More Stories
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा