मुंबई।
पिछले काफी समय से साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल को बनाने की बात सामने आ रही है। वहीं खबर है कि राउडी राठौर 2 में इस बार कॉप के रोल में अक्षय कुमार दिखाई नहीं देंगे। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हैं। चाहें एक्शन फिल्में हो या कॉमेडी या फिर कॉप हर रोल को एक्टर ने बखूबी निभाकर अपने फैंस का दिल जीता है। लेकिन पिछले साल से अक्षय की लगातार आई फिल्में फ्लॉप रहीं।
कुछ हिट फिल्मों के रीमेक से उन्हें बाहर भी कर दिया गया। अब उनकी एक और हिट फिल्म राउडी राठौर से उनका पत्ता कट गया है। ऐसी चर्चा है कि राउडी राठौर का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है जिसमें अक्षय कुमार की जगह दूसरे एक्टर को कास्ट कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राउडी राठौर 2 में अक्षय कुमार की जगर एक्टर सि़द्धार्थ मल्होत्रा को लिए जाने की बात सामने आ रही है। वे इस फिल्म में कॉप का रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन खबर है कि शबीना खान अपने प्लान को अब लॉक कर चुकी हैं और इस फिल्म के लिए एक पुलिस कॉप के रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी राउडी राठौर 2 को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इस रोल के लिए हामी भरी है। लेकिन अभी सिद्धार्थ के रोल को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि इस फिल्म का निर्माण शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे और उम्मीद है कि अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

More Stories
बलिया की धरती पर सिनेमा रचेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक चौबे के साथ करेंगे नई फिल्म
पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, मोनोकनी में किया बोल्ड लुक में कहर
विजय देवरकोंडा के गांव में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम, 3 हजार लोगों को खिलाया खाना, मिला बड़ा सरप्राइज