मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 मई 2024 में फ्लोर पर जा सकती है। वर्ष 2013 में जॉली एलएलबी रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी थे। वहीं, इसके दूसरे पार्ट यानी जॉली एलएलबी में अक्षय कुमार ने लीड रोल किया था।
अब तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों नजर आयेंगे। इस फिल्म को सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जॉलीएलएलबी 3 को मई 2024 में फ्लोर पर लाया जाएगा।वहीं साल 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय और अरशद दोनों का रोल बराबर का होगा।इससे पहले दोनों बच्चन पांडे में साथ नजर आए थे।

More Stories
‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी
तलाक की अफवाहों पर भड़कीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?