साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में एक नाम ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का भी है। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ एक्शन से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। टाइगर और अक्षय की फ्रेश पेयर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। यही वजह है कि जब से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टीजर रिलीज का एलान किया गया है, तब से फैंस पलकें बिछाकर इसका इंतजार कर रहे हैं।
टीजर से पहले फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक नए पोस्टर को शेयर किया गया है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ अहम भूमिका निभा रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार (20 जनवरी 2024) को फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्की और टाइगर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। हाथों में बंदूक लिए फाइटिंग के मूड में अक्षय और टाइगर दुश्मनों से लड़ाई के लिए एकदम तैयार दिख रहे हैं।
यह पोस्टर देख साफ कहा जा सकता है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के दुश्मनों संग कई खतरनाक एक्शन सींस देखने को मिलेंगे। पोस्टर में दोनों का लुक भी इंटेंस है। इसे शेयर करते हुए ‘दबंग गर्ल’ ने कैप्शन में लिखा, उनका एक्शन शब्दों से ज्यादा तेज बोलेगा। आप सभी व्यक्तियों के सामने एक्शन में प्रस्तुत है। एक्शन-थ्रिलर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर 24 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। फिल्म में अक्षय, टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, ‘सालार’ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया फर्नीचरवाला, जुगल हंसराज और अनिल धवन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म इसी साल ईद के दिन दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम