एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम बकाया टैक्स को लेकर सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या को उनकी जमीन पर बाकी टैक्स जमा नहीं करने को लेकर नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है। दरअसल नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में एक्ट्रेस की जमीन है और एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है। उनकी ये जमीन करीब 1 हेक्टेयर है। हालांकि इसे लेकर अभी एक्ट्रेस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

More Stories
फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?
दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी