इंदौर
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम लगभग पूरा होने की ओर है। 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। राम मंदिर के बनने से अयोध्या का आर्थिक विकास जोर पकड़ रहा है। अयोध्या में जल्द ही भक्त हवाई जहाज से भी आ सकेंगे। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। 30 दिसंबर को दिल्ली से पहली उड़ान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बताया कि अभी अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान की शुरूआत होगी।
25 दिसंबर को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इस दौरान 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रशाशन तैयारियां कर रहा है।
इंडिगो अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू करेगी
इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि वह 30 दिसंबर 2023 को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। यह उद्घाटन उड़ान होगी। कंपनी व्यावसायिक उड़ान की शुरूआत 6 जनवरी से करेगी।

More Stories
बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति
तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिकों को बेहतर, त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल