नई दिल्ली
एयर इंडिया ने घोषणा की कि वह आगामी त्योहारी सीजन के दौरान 23 अक्टूबर से कोलकाता और बैंकॉक के बीच एक नई नॉन-स्टॉप सेवा शुरू करेगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "एआई322 कोलकाता से रात 10 बजे उड़ान भरेगा, जबकि एआई321 बैंकॉक से दोपहर 3.05 बजे वापसी उड़ान भरेगा। एयरबस परिवार के विमान से संचालित होने वाली यह उड़ान इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की दो-श्रेणी की होगी और छह दिन चलेगी, सोमवार से शनिवार तक।”
प्रवक्ता ने कहा, “इस नई सुविधा से दोनों शहरों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, बैंकॉक के यात्रियों को एयर इंडिया के नेटवर्क पर थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया के 10 लोकप्रिय गंतव्यों तक कनेक्टिंग फ्लाइट लेने का एक अनूठा अवसर मिलेगा।" प्रवक्ता के अनुसार, एयर इंडिया वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से दैनिक नॉन-स्टॉप सेवाओं के साथ प्रति सप्ताह बैंकॉक के लिए कुल 14 उड़ानें संचालित करती है।

More Stories
Rule Change From July: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, LPG, रेलवे और आधार से जुड़े बदलाव का जेब पर असर
Amarnath Yatra 2026: तवी फ्रंट बना नया यात्रा केंद्र, यहीं मिलेंगे टोकन और RFID कार्ड
मिडिल ईस्ट जंग से भारत को बड़ा मौका! इजरायल साझेदारी और UAE को ब्रह्मोस से खुले नए रास्ते