नई दिल्ली
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।
चिराग पासवान ने जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।" आपको बता दें कि इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की।

More Stories
TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, ₹1000 करोड़ पर लगा ताला; बढ़ीं सियासी मुश्किलें
डीएमके ने कांग्रेस समर्थित वीसीके फॉर्मूला ठुकराया, इंडिया गठबंधन में बढ़ी दरारें
तमिलनाडु में ऑपरेशन L तेज, AIADMK के 10 विधायक जल्द TVK में शामिल होंगे।