इंदौर
मोनालिसा इंटरनेट पर बेहद सक्रिय रहने लगी है। उन्होंने एक Reel शेयर करके अपनी पुरानी तस्वीर और अबकी एक वीडियो लगाई है। जिसमें उनमें आए बदलाव साफ नजर आते हैं। जाहिर तौर पर अब मोनालिसा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रह गई है। उनकी इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
मोनालिसा के बारे में जानने के लिए पब्लिक भी बेहद उत्सुक है। ऐसे में महाकुंभ की वायरल गर्ल भी लोगों को निराश नहीं कर रही हैं और हर दिन खुद से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर डालती रहती है। इस बार मोनालिसा ने अपना एक Before (पहले) और Now (बाद में) वीडियो पोस्ट किया है। जिसे अब तक 8 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वहीं इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 70 से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं। Instagram पर इस Reel को @_monalisa_official ने पोस्ट करते हुए लिखा- पहले और अब। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

More Stories
अफसर ने अटकाई फाइल तो छिन सकती है पावर! जेब से जुर्माना भी कटेगा, जानें MP का नया ऑटो एस्कलेशन कानून
मध्य प्रदेश में बदलेगा खेल सिस्टम! 5 साल में खर्च होंगे 1,965 करोड़, टैलेंट मैप से मेडल तक 6 बड़े बदलाव
5500 करोड़ के विदिशा-कोटा एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, तीन घंटे का सफर होगा कम