मुंबई
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह बीते एक दशक से अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। रणवीर सिंह का फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिलहाल, रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट एड को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने अमेरिकन पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स के साथ एक एड शूट किया है और लोगों को ये बात पसंद नहीं आई है। रणवीर सिंह ने अपने नए एड को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी है। रणवीर सिंह ने बोल्ड केयर के लिए एक विज्ञापन शूट किया है।
इस एड में रणवीर सिंह के साथ अमेरिकन पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एड का वीडियो शेयर किया है। रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, एड बनाने की भी हद है। एक यूजर ने लिखा है, 'ये क्या देखना पड़ा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, रणवीर सिंह को काम नहीं मिल रहा है जो पॉर्न स्टार के साथ काम करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, शर्म आनी चाहिए। वहीं, रणवीर सिंह के इस एड को देखने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है और उनके लिए पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं।

More Stories
‘घटिया, थर्ड क्लास!’ पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर 2 को बताया बेकार, थिएटर के बाहर लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, एक्ट्रेस शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?
ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को नंगे पैर छोड़ने बाहर तक आए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’