August 23, 2025

त्यौहार पर खाने में मिलावट ! मिलावट खोरी मप्र देश में तीसरे नंबर पर

भोपाल। त्योहारों के इस मौसम में मिठाई या खाने की चीजें खरीदते समय सावधान रहें। मध्य प्रदेश में हर दिन खाने में मिलावट के कम से कम सात मामले सामने आ रहे हैं। पूरे देश में, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद रूक्क खाने में मिलावट के मामले में तीसरे नंबर पर है। रूक्क उन राज्यों में भी तीसरे स्थान पर था, जहां खाने में मिलावट के मामलों में जुर्माना लगाया गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा और मानक (एफएसएस) अधिनियम, 2006 के तहत 2,597 मामलों में जुर्माना लगाया गया। कुल 13,920 नमूने लिए गए थे। इसका मतलब है कि 2,597 मामलों में भोजन में मिलावट पाई गई, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माना लगाया गया। मध्यप्रदेश में खाने में मिलावट के हर दिन 7 मामले सामने आते हैं। यही वजह है कि मध्यप्रदेश मिलावटखोरी के मामले देश में तीसरे नंबर पर है।

कब कितने नमूने लिये गये
जानकारी के अनुसार 2023-24 में खाने के 13,998 नमूने लिए गए। तथा 1,938 मामलों में जुर्माना लगाया गया। 2024-25 में जुर्माने वाले मामले बढक़र 2,597 हो गए। यह 2023-24 से 659 अधिक था। हालांकि, 2024-25 और 2023-24 के बीच लिए गए नमूनों में ज्यादा अंतर नहीं था, सिर्फ 78 नमूने अधिक थे।

मिलावटी खोरी में मप्र देश में तीसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश मिलावटखोरी में देश में तीसरे नंबर पर आता है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद, मध्यप्रदेश में खाने में मिलावट के लिए सबसे ज्यादा जुर्माना लगाया गया। मध्यप्रदेश में खाने में मिलावट के लिए जुर्माने वाले मामलों की संख्या भी पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा थी। खाने में मिलावट की जानकारी 19 अगस्त को राज्यसभा में केरल से आईएनसी के जेबी मथेर हिशाम के एक सवाल के जवाब में दी गई।