कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर संदेशखाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली के हर गुनहगार को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देगी।
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वर्षों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया। यह उनके अपने नेताओं द्वारा किया गया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बंगाल की महिलाओं को अब चिंता नहीं करनी चाहिए। हम संदेशखाली घटना के हर आरोपी को सजा देंगे।

More Stories
कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड
मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न हार मानूंगी” — ममता बनर्जी का बड़ा बयान
बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक